रांची : राज्य सरकार जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की बात करती है लेकिन लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद कई स्वास्थ्य उपकरण है जो जर्जर हालात में हो चले हैं। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम लोवादग में 35 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण कराया गया था। अभी तक यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का उपयोग नहीं किए जाने के कारण पूरा भवन शुरू होने से पहले ही जर्जर हो गया है। वर्तमान में भवन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है।
लोवादाग के आसपास के लगभग एक दर्जन गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2010 में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण कराया गया था। नए भवन में डॉक्टरों के लिए आवास तथा ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। नए भवन को बने हुए 10 साल बीत गए हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य उप केन्द्र शुरू नहीं हो सका है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को चालू करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सिल्ली चिकित्सा प्रभारी जितेंद्र महली से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक अस्पताल को सोपा नहीं किया गया है। इसके लिए विभाग को पत्राचार किया जा चुका है।





Add comment