Thndr News

राजेंद्र जिला पुस्तकालय मे मनाई गई डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

जहानाबाद : राजेंद्र जिला पुस्तकालय मे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। पुस्तकालय में पढ़ रहे सभी विद्यार्थीयों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। सचिव संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि राजेंद्र बाबू का जीवन हमलोगो के लिए प्रेरणादायी है। पुस्तकालय के सचिव संतोष श्रीवास्तव के द्वारा संचालित जंयती समारोह कार्यक्रम में विद्यार्थी और अतिथि द्वारा माल्यर्पण किया गया। जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने पुस्तकालय में उपस्थित विद्यार्थी को राजेन्द्र बाबु कि तरह बनने का सलाह दिया।

जयन्ती समारोह में इनके अलावे अपर लोक अभियोजक बिंदुभूषण सिन्हा, सरकारी अधिवक्ता रामबिंदु सिन्हा, अल्पसंख्यक छात्रावास के अधीक्षक गुलाम असदक, मगध विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान के प्राध्यापक प्रो प्रकाश चंद्रा, पुस्तकालय ष के विद्यार्थी एवं वतर्मान में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेट विभुती कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुस्तकालय के मनीष केशरी द्वारा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। रितेश सिन्हा, विशाल कुमार, गौरव कुमार , केतन, प्रियांशु, मनीष, अपने अपने उपस्थित दर्ज किया

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.