रांची: डोरंडा थाने की पुलिस ने आज रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अफताब अंसारी है और वह पेशे से ठेकेदारी का काम करता है। 26 नवंबर को ठेकेदार आफताब अंसारी ने महिला को अनजान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
पीड़ित महिला ने 28 नवंबर को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर ली है।
पुलिस ने बताया कि अफताब अंसारी ने उसे लालच देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि अफताब अंसारी महिला को जान से मारने की धमकी दिया और इस घटना को किसी से शेयर नहीं करने की बात कही थी। महिला किसी तरह वहां से निकली और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।





Add comment