खूंटी : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। खूंटी के स्वास्थ्य विभाग के अंधपन नियंत्रण इकाई द्वारा साइट सेवर्स प्रायोजित मोतियाबिंद जांच शिविर कसमार झटनी टोली में लगाया गया। PMJAY आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत यह शिविर दुरस्त के क्षेत्रों में लगाया जा रहा है। दिसम्बर माह में 300 सर्जरी PMJAY, NPCB के अंतर्गत निशुल्क सर्जरी करने का लक्षय रखा गया है।
सभी PHC, CHC तक कोविड जागरूकता के साथ मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सहिया जो रोगियों को SGVS तक ले जा कर नेत्र मणि (लेंस प्रत्यारोपण ) प्रोत्साहन राशि तत्काल दिया जाता है जो सरकार द्वारा निर्देशित और निर्धारित है। आज इस केम्प में 40 लोगो का जांच किया गया। जिसमें 23 मोतियाबिंद के रोगी पाए गए कल इनका सर्जरी SGVS में होगा। शिविर में मयूरी मिंज हीरामणि मीनाक्षी मुंडा संजय बोदरा ,नामलेंन, सभी नेत्र सहायक ने रोगियों का जांच किया।





Add comment