रांची : कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना को देखते हुए सीटी डीएसपी प्रभात रंजन ने कहा कि थाना स्तर पर सभी कश्मीरी युवकों का लिस्ट बनाया जाएगा। उस लिस्ट को संबंधित थाना प्रभारी को दिया जाएगा। सिटी डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि शहर में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व है जो कानून व्यवस्था को चैलेंज करते हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।
सिटी डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इस प्रकार की घटना आगे ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम काम करेगी। सिटी डीएसपी प्रभात ने कहा कि झारखंड में किसी भी हाल में आपसी सौहार्द को खतरे में नहीं डाला जाएगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस पहले भी लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी।





Add comment