रांची : पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को लगातार सूचना मिल रही थी कि पिठौरिया थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को टीम गठित कर इस मामले की जांच करने का आदेश दिया।
पिठोरिया के सांगा गांव निवासी जुगल लोहरा उर्फ बहरा अवैध गन की फैक्ट्री चलाता था। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपी जुगल के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों हथियार निर्माण करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से एक अर्ध निर्मित सिंगल बैरल का पिस्टल, लड़की के बंदूक का ढांचा, भट्टी को गर्म करने वाली मशीन के अलावा देसी पिस्टल और कुछ गोलियां बरामद की हैं।पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।





Add comment