रांची : जिले में एक कैदी ने होटवार जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम बीरेंद्र मुंडा है। वीरेंद्र मुंडा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीरेंद्र मुंडा को आर्म्स एक्ट के तहत 15 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में बंद था। रविवार को उसने जेल में ही फांसी लगा ली।
बीरेंद्र राँची जिले के लापुंग के रायपुर गांव का रहनेवाला था।वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।





Add comment