रांची : जेल से छूटकर बाहर आने के 45 दिनाें बाद ही चेन छिनतई के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों में सरगना और जेवर दुकान संचालक समेत तीन लोग शामिल है। जेल भेजे गए आरोपी सरगना का नाम माे. कैफ है। कैफ के अलावा माे. सैफ है और चेन की खरीदारी करने वाला जेवर दुकान संचालक सुनील कुमार को भी पुलिस ने जेल भेजा है।
मालूम हो कि जेल से छूट कर बाहर आने के 45 दिनों बाद भी जॉब नहीं मिलने से परेशान युवक शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटना का अंजाम दे रहा था। 10 नवंबर की शाम बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रिम्स के समीप एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन झपटकर फरार हो गया था जिसके बाद पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने टेक्निकल शेर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेवर दुकान संचालक के पास से चेन को बरामद की थी।
ज्वेलर्स ने अपराधी से चेन के कागजात का किया था मांग, गिरवी में रखकर ले लिया था 10 हजार
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियाें की निशानदेही पर हिंदपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट स्थित ज्वेलर्स दुकान संचालक के पास से चेन बरामद की है। चेन बरामद हाेने के बाद पुलिस ने ज्वेलर्स काे भी गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार ज्वेलर्स सुनील कुमार ने पुलिस काे बताया है कि दाेनाें अपराधियाें से वह चेन के कागजात की मांग की थी। इसके बाद जरूरी बताते हुए बेचने के बजाए गिरवी पर चेन देते हुए 10 हजार रुपया लिया था। दाेनाें अपराधियाें ने थाेड़ी देर बाद ही चेन का कागजात दिखाने की बात कही थी लेकिन वापस नहीं पहुंचा था। ज्वेलर्स दुकान संचालक ने पुलिस काे बताया है कि उसे बिल्कुल ही जानकारी नहीं थी कि चेन छिनतई किया हुआ है। जरा भी छिनतई किए हुए चेन हाेने की आशंका हाेती ताे वह गिरवी में नहीं लेता।
चेन गिरवी रखकर करवाया था बाइक की सर्विसिंग, प्रतिदिन 2 छिनतई का था टारगेट
जेल से छूटने के बाद कैफ और सैफ ने जब छिनतई का प्लान बनाया ताे बाइक की उपलब्धता सबसे बड़ी परेशानी बन रही थी। इसके बाद एक हाई स्पीड बाइक की व्यवस्था की। सैफ बाइक चला रहा था जबकि कैफ पीछे बैठा था। खादगढ़ा से माेबाइल छीना लेकिन भागने में काफी परेशानी हुई। ऐसे में बाइक का सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी हाे गया था। हाई स्पीड बाइक हाेने की वजह से ज्यादा पैसे की खर्च थी। यही वजह है कि 10 नवम्बर की शाम बरियातू में पति के साथ बाइक से जा रही महिला के गले से चेन छीन लिया। चेन काे ज्वेलर्स के पास गिरवी रखने के बाद 10 हजार रुपया मिला। उसी पैसा से दाेनाें अपराधियाें ने अपने बाइक की सर्विसिंग कराई जिसमें लगभग 6 हजार रुपया खर्च हुआ। बाइक का सर्विसिंग कराने के बाद प्रतिदिन 2 लाेगाें से छिनतई करना टारगेट था। हालांकि इससे पहले ही बरियातू पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया।





Add comment