Thndr News

अज्ञात युवती की शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गुमला : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी साधु टोंगरी के पास आज सुबह को एक अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती की पत्थर से कुचकर और गला काटकर हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर चाकू, बेल्ट, ब्लूटूथ और एक मोबाइल मोबाइल बरमाद हुआ है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। पुलिस ने बताया कि छानबीन जारी है। पहले लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बरमाद मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कि कुछ कहा जा सकता है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.