रांची : दिवाली के पहले कई जगह पर जुआ का संचालन किया जा रहा है। जुआ के खेल को लेकर रांची पुलिस विभिन्न जगह पर लगातार छापेमारी कर रही है। आज सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत छापेमारी कर छह जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर, इरगु टोली में मटका का खेल चल रहा था।
कोतवाली एएसपी मुकेश लुनियात की टीम ने टुट्टू सिंह नामक शख्स के घर छापा मारा। एएसपी की टीम ने टुट्टू सिंह के घर से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। और जुआरियों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है और मुख्य सरगना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
कुछ दिन पहले बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में बरियातू थाने की पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। इन जुआड़ियों के पास से 4.50 लाख रुपये कैश की बरामदगी भी हुई थी।





Add comment