रांची : धुर्वा स्थित जेएन काॅलेज के चेक का क्लोन तैयार कर अवैध निकासी मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार की है। आरोपी ने चेक का क्लोन तैयार कर अवैध तरीके से 14.33 लाख रुपये की निकासी कर ली थी। इस मामले का मास्टर माइंड अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू फरार है
जांच-पड़ताल में जानकारी मिली की इस मामले का आरोपी संतोष रजक के खाते में 5,95,000 रुपये और दावले उरांव के खाते में 4,50,000 रुपये ट्रांसफर हुआ था। इस कार्य में मास्टर माइंड अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू और राजेश ठाकुर ने अहम भूमिका निभायी थी। इन दोनों ने जेएन काॅलेज के चेक का क्लोन तैयार कर संतोष रजक व दावले उरांव के खाते में राशि ट्रांसफर कराया था।
इस मामले में धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते तीन साल आरोपी फरार चल रहा था।सूचना मिली कि आरोपी राँची में है।उसके बाद राँची के टैगोर हिल्स निवासी दावले उरांव, लालपुर के करम टोली पोखर कोचा निवासी संतोष रजक और करमटोली स्थित पीढ़ी कोचा निवासी राजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है वहीं, इस मामले का मास्टर माइंड अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।





Add comment