Thndr News

कुजू भीषण डकैती कांड में 2 हिरासत में

रामगढ़ : जिले के कुजू के कोयला व्यवसायी शिवा प्रसाद के घर में शुक्रवार को डकैतों ने 15 लाख के आभूषण और 3 लाख रुपया नकद लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कुजू थाने की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुजू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को अहम जानकारी मिली है और इस जानकारी के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रयास की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में दोनों लोग ने बताया कि पहले घर की रेकी किया गया था उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। इनके इशारे पर सभी आरोपियों के चिन्हित करने के प्रयास की जा रही है। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात हथियार से लैश 10-12 के संख्या में डकैतों ने कोयला व्यवसायी के घर में धावा बोला था।

पत्नी और बच्चे को बंधक बना कर दिया था घटना को अंजाम

डकैतों ने घर में मौजूद व्यवसाई की पत्नी और बच्चे को बंधक बना लिया था। घर में रखे सामानों को उलट-पुलट कर दिया। इस दौरान अलमीरा में रखें सोने चांदी के जेवरात और नगद डकैतों के हाथ लगे। कोयला व्यवसाई सिवा प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात व्यवसाय के लेकर वे घर से बाहर थे। घर में पत्नी सहित बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे हथियार से लैश 10 -12 की संख्या में हथियारबंद, नकाबपोश डकैत दीवार कूदकर अंदर आए। घर के बाहर बंधे गाय को खोल दिया।

पत्नी ने ग्रिल से देखा कि गाय खुली है। गाय को बांधने के लिए बाहर निकली वैसे ही डकैत घर के अंदर घुस गए। और पत्नी समेत बच्चे को अपने कब्जे में कर लूट को अंजाम दिया। भुक्तभोगी के अनुसार डकैत लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी की जेवरात व 3 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए। इधर लूट की घटना के बाद आसपास बसे घरों के लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.