रांची : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंधी के रविंद्र नगर में आज शाम को एक माँ ने अपने डेढ़ साल की बेटी के साथ फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। मृतका मां का नाम रीता देवी और मृतका बेटी का नाम नेहा कुमारी है। मां का उम्र 22 साल और बेटी की उम्र डेढ़ साल थी। मृतका रीता देवी की पति हलुतर महतो ने शाम को जब अपने घर आया तो बेटी और पत्नी को फंदे से झूलते हुए देखा। पति पेशे से ड्राइवर है और मूल रूप से खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी और बरियातू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बरियातू थाना प्रभारी सपन महता ने बताया कि मृतका के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।





Add comment