गढ़वा : जिले के चिड़िया रोड स्थित एक मेडिकल शॉप से दबा कारोबारी को अपहरण कर लिया गया था। दवा कारोबारी का नाम आकाशदीप भारती है। दवा कारोबारी को कुल छह अपहरणकर्ताओं ने एक्सयूवी कार से अपहरण किया था। इस घटना की जानकारी गढ़वा एसपी को कल शाम 3.30 बजे मिली थी। जानकारी मिलते ही गढ़वा एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द दवा कारोबारी आकाशदीप को बरामद करने और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया और टीम जल्द ही दवा कारोबारी आकाशदीप को बरामद कर लिया और अन्य अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।
आकाशदीप को चैनपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया और अन्य सभी आरोपी को चैनपुर थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकुर मिश्रा, काशिफ रहीम, मोहम्मद जस्सी, मोहम्मद इम्तियाज, दिलशाद और मोहम्मद दिलफेकार है। पुलिस ने एक एक्सयूवी कार और स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद की है। इसके अलावा छह मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त की है। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि आकाशदीप भारती की अपहरण कर मेन रूप से पैसा का वसूली करना था।





Add comment