Thndr News

डयूटी के दौरान शहीद ट्रैफिक पुलिस जवान को वरीय पदाधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

रांची : अरगोड़ा चौक पर डयूटी के दौरान शहीद ट्रैफिक पुलिस जवान धीरेंद्र कुमार राय को कांके रोड स्थित न्यू पुलिस केंद्र में श्रद्धांजलि दी। रांची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, सिटी एसपी सौरभ, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत कई पदाधिकारी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि अरगोड़ा चौक में एक पिकअप ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस को कुचल दिया था।

जवान को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक पुलिस जवान का नाम धीरेंद्र कुमार राय था। वह मूलरूप से पलामू के रहने वाले थे। जवान को कुचल कर ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था। वहां तैनात पुलिस कर्मी ने उसे एक किलोमीटर दूर खदेड़ कर पकड़ा। हालांकि भागने के क्रम में पिक अप का पहिया खुल गया। इसके बाद वह उतर भागने की कोशिश की तो पीछे से आ रहे ट्रैफिक जवान ने उसे दबोच लिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.