Thndr News

हटिया स्टेशन पर पाए गए 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

रांची : कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नए मामले सामने आने से हेल्थ विभाग की नींद उड़ गई है।

वहीं शनिवार को तो हटिया स्टेशन पर एक साथ 55 पैसेंजर्स कोरोना पजिटिव पाए गए है। ये सभी पैसेंजर्स तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला एक्सप्रेस से रांची आए थे। जिनका तत्काल रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया था। बताते चलें कि बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा हर पैसेंजर का कोविड टेस्ट करने का निर्देश दिया गया है।

इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से साफ है कि कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। चौंकाने वाली बात यह है कि सैंपल देने के बाद सभी पैसेंजर्स अपने-अपने घरों के लिए स्टेशन से निकल चुके है। जिससे अन्य लोगों को भी इंफेक्शन फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

पॉजिटिव पाए जाने पर ट्रीटमेंट का था आदेश

हेल्थ विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आइसोलेशन सेंटर या फिर कोविड सेंटर में रखकर इलाज किया जाएगा। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही से कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.