राँची : झारखंड पुलिस आज पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर रही है। संस्मरण दिवस के मौके पर जैप परिसर डीजीपी नीरज सिन्हा ने शहीद को श्रद्धांजलि दिया। वहीं राज्य के सभी जिलों में शहीदों की याद में अलग-अलग कार्यक्रम किया जा रहा है। पुलिस संस्मरण दिवस पर आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले झारखंड के वीर सपूतों को याद किया गय
। रांची जैप परिसर में शहीद सपूतों को न केवल श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि उनके परिजनों के दुख बांटने की भी कोशिश हुई। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे। तब से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।
राज्य गठन यानी साल 2000 से अब तक कई अधिकारी और जवान आंतरिक सुरक्षा में अपनी जान गवाएं हैं। डीजीपी ने कहा कि शहादत देने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि हम उन शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को याद कर रहे हैं,जिन्होंने समाज में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उग्रवादियों-अपराधियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान दिया है।





Add comment