Thndr News

तालाबों की तुलना में छठ व्रतियों की संख्या पड़ जाएगी कम : मेयर डॉ.आशा लकड़ा

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत कल नहाए खाए के साथ शुरू हो गई है। कल शाम को डूबते सूर्य भगवान की अर्ध्य दी जाएगी। छठ पूजा की तैयारी को लेकर रांची के मेयर डॉ आशा लकरा विभिन्न जलाशय व तालाबों का निरीक्षण कर रही है। आज राँची की मेयर आशा लकड़ा ने निरीक्षण करते हुए कहा कि नगर निगम के अंतर्गत जितने जलाशय व तालाब आते हैं वो अर्ध्य देने के लिए कम पड़ सकती है। मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत लगभग 45 तालाब व दो बड़े जलाशय तैयार हो चुके हैं।

इस बार रांची नगर निगम व छठ पूजा समिति के संयुक्त सहयोग से छठ घाटों की सफाई की गई है। निरीक्षण करने के दौरान मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार तालाबों में भीड़ न करें। Covid-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें। रांची नगर निगम के सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजर तथा सफाईकर्मी तालाबों की सफाई को लेकर काफी तत्पर हैं। जलाशयों का पूर्ण रूप से तैयार कर चुके हैं।

मेयर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि तालाबों व जलाशयों में बनाए गए विषर्जन कुंड में ही पूजन सामग्रियों को विसर्जित करें, ताकि रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों को तालाब की सफाई करने में सुविधा हो। मेयर ने यह भी कहा कि गहरे तालाबो व जलाशयों में छठव्रतियों की सुरक्षा के लिए बांस-बल्ली के सहारे रेड रिबन लगाने का काम शुरू हो गया है। गहरे तालाबों व जलाशयों में एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रहेगी, ताकि कोई दुर्घटना न हो।इसके अलावा रांची नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम का निर्माण कराएं। निरीक्षण के दौरान मेयर ने हटनिया तालाब, मधुकम तालाब, सरोवर नगर छठ घाट और हेहल तालाब छठ घाट का निरीक्षण की।

इस मौके पर रांची के माननीय विधायक सी पी सिंह, वार्ड बीस के पार्षद सुनील यादव, वार्ड पार्षद अशोक यादव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शहदेव, निगम के कर्मचारी व भाजपा के कार्यकर्तागण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.