Thndr News

व्यवसायी को लूटने का किया गया प्रयास, एक गिरफ्तार

रांची : अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहा है। आज सुबह ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पालू में सुबह पांच बजे एक व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया गया। व्यवसायी का नाम नीरज साहू है। नीरज साहू को तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया है।

इसमें से एक लूटेरे को व्यवसायी ने धर दबोचा हैं जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। इनके पास से दो पिस्टल भी बरामद हुआ है। यह घटना आर्यन ढाबा से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। ओरमांझी थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस व्यवसाई नीरज साहू से इस मामले की अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि आर्यन ढाबा में चाय पी रहे भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दी है। जबकि सरगना अभी फरार है। शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लोग भयभीत हैं। और अब पुलिस की कार्यशैली पर लगातार अब सवाल उठ रहे हैं।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.