Thndr News

पत्रकार बैजनाथ की रिम्स में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

रांची : पत्रकार बैजनाथ महतो की आज सुबह इलाज के दौरान रिम्स में मृत्यु हो गई। पत्रकार बैजनाथ महतो पर सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में 11 सितंबर की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वरिष्ठ पत्रकार कैमरा पर्सन बैजनाथ महतो पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया था। पुलिस पीसीआर की गाड़ी ने मरणासन्न अवस्था में बैजनाथ महतो को 12 सितंबर की सुबह 3:00 बजे के रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था। रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पत्रकार बैजनाथ महतो शहर के एक निजी चैनल में वीडियो जर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत थे। इस घटना से उनके परिवार काफी आहत हैं। वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर आकाश और सुबह का जानलेवा हमला किया था। इस हमले में आकाश ने बैजनाथ महतो को लहूलुहान कर दिया था।

आपको बता दें कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मुख्य आरोपी बेंगा उर्फ आकाश को बिहार के गया से गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सुरेंद्र झा ने एसआईटी का गठन किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की टीम ने राज्य के बाहर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.