रांची : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पर गोड्डा जिला में प्रतिनियुक्त कॉन्स्टेबल ने मारपीट का आरोप लगाया है।कॉन्स्टेबल का नाम समर सुमर ठाकुर है और वह 2017 बैच का कॉन्स्टेबल है। कॉन्स्टेबल समर सुमर ठाकुर अपराध अनुसंधान विभाग में ट्रेनिंग के लिए आया हुआ था। कॉन्स्टेबल की ठहरने की व्यवस्था पुलिस मेंस एसोसिएशन के क्लब हाउस में किया गया था।
कल रात को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडे ने कॉन्स्टेबल समर सुमर ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दिया। कॉन्स्टेबल समर सुमर ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा कि राकेश पांडे ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया है और कहा कि तुम लोग की नौकरी हमारे रहमो करम पर है। राकेश कुमार पांडे की अभद्र व्यवहार की वजह से कॉन्स्टेबल समर सुमर ठाकुर को रात में ही क्लब हाउस छोड़ना पड़ा।
इस मामले पर राकेश कुमार पांडे ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं और कांस्टेबल कल रात को नशा में चूर था। राकेश पांडेय ने कहा कि कांस्टेबल स्वर्गीय रामानंद तिवारी जी के मूर्ति के पास बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था। कांस्टेबल को मना करने पर कॉलर पकड़ लिया और बदतमीजी करने लगा। फिलहाल इस मामले को लेकर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।





Add comment