साहेबगंज : रूपा तिर्की हत्याकांड मामले में उनके परिजनों ने 11 सितम्बर को एसटी-एससी एक्ट के तहत सदर थाना मे साहेबगंज डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. परिजनों ने डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा पर आरोप लगाया है कि डीएसपी उनकी बेटी रूपा तिर्की के मरणोपरांत उसे बेइज्जत कर रहे है. रूपा तिर्की कि माँ पद्मावती उराइन् ने सदर थाना में लिखित रूप मे प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने 4 सितम्बर को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर एक जारी किया, जिसमें वो मेरी बेटी को गालियाँ दे रहे है. ऐसा करके डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने मेरे परिवार के साथ ही हमारे आदिवासी समाज को भी बदनाम करने की कोशिश की है. इससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत आहत पहुंची है. इससे पहले भी जब हम लोगो ने पंकज मिश्रा के खिलाफ आवाज़ उठाई थी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, तब भी डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने हमें दबाने की कोशिश की थी.
You may also like
“साइबर सुरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्यता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला
रांची : 3 मार्च (सोमवार) अरगोडा-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, रांची में साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रांची पुलिस साइबर सेल के उपाधीक्षक (Dy. SP)...
रात में DJ बजाने वालों के खिलाफ शिकायत के लिए SSP ने जारी किया फोन नंबर
रांची : झारखंड में रात दस के बाद और भोर के 6 बजे से पहले तक लाउड स्पीकर, DJ और ध्वनी विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट ने ध्वनी प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण)...
एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment