Thndr News

अमन साहू गिरोह पर नकेल नहीं कस पा रही राँची पुलिस

रांची : होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद गैंगस्टर अमन पर नकेल कसने में रांची पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई. जेल के अंदर रहने के बाद भी अमन अपने गिरोह के सदस्यों से झारखंड के अलग-अलग जिलों में लगातार घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. अमन अपने गुर्गों की मदद से टंडवा में लेवी वसूलने के लिए आम्रपाली कोल परियोजना में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिलाया और तीन कर्मचारियों को गोली मार दी. अमन पर नकेल कसने के लिए उसे दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाएगा. अमन के साथ आठ और बड़े अपराधियों को भी शिफ्ट करने की तैयारी है. दूसरे जेल में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रांची पुलिस ने जेल आईजी को भेजा है. आदेश मिलते ही अमन और अन्य अपराधियों को दूसरे जेल में भेज दिया जाएगा.

जेल में रहने के बाद भी अमन अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से लगातार घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. कोयलांचल में अमन साव गिरोह का उत्पात काफी बढ़ गया है. अपना वर्चस्व काम करने के लिए अमन लगातार लेवी मांग रहा है और लोगों पर फायरिंग कर आ रहा है. अमन साव लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग इलाकों में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है.

हाल के दिनों में अमन साहू का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था. ऑडियो क्लिप में अमन लेवी लेने की बात कर रहा था. अमन का सबसे करीबी मयंक सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है. अमन के जेल जाने के बाद मयंक सिंह कारोबारियों से लेवी मांग रहा है और अमन के इशारे पर उन पर हमला किया जा रहा है. मयंक की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है. अमन हजारीबाग में थाना के हाजत से फरार हो गया था. उसकी गिरफ्तारी रांची से हुई थी. अमन की गिरफ्तारी के बाद हालांकि रांची में किसी कारोबारी से लेवी नहीं मांगी गई है, लेकिन दूसरे जिले में कारोबारियों से लगातार लेवी की मांग की जा रही है.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.