Thndr News

देश के सारे विकास को जनसंख्या रूपी दानव निगल रहा है : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन

राँची: शहर के बरियातू में स्थित आरोग्य भवन में आयोजित एक सभा में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि बेतहाशा बढती जनसंख्या और उसमें असंतुलन को रोकने हेतु अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत में गृहयुद्ध हो सकता है। इसी मांग को लेकर वह और उनकी टीम संसद के दोनों सदनों के अधिकांश सांसदों, सैकडों विधायकों सहित भारत के राष्ट्रपति से भी मिल चुकी हैं। चौधरी ने कहा कि जनसंख्या विस्फो के कारण गरीबी, अशिक्षा भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्याएं बढ़ने के कारण देश में विकट हालात पैदा हो रहे हैं। देश के सारे विकास को जनसंख्या रूपी दानव निगल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रहित में प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर की आम जनता में एक अंडर करंट चल रहा है और जो भी राजनीतिक दल इस कानून का भ्रम फैलाने के उद्देश्य से अंध विरोध को हवा दे रहे हैं, देश की जनता आने वाले समय में उनका राजनीतिक सफाया कर देगी। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड राज्य के संयोजक कृष्ण मुरारी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 8 वर्ष से देशभर में काम कर रहा है l जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर में 2 वर्ष का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है जिसमे देशभर के लगभग 200 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार अगले कुछ महीनों में कई राज्यों की राजधानियों एवं देशभर के अनेक शहरों में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या आंदोलन को गति दे रहे हैं और आगे भी अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी, स्वामी दित्यानंद जी महाराज, महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, कमला शर्मा एवं शालो देवी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । साथ ही साथ सहयोगिगण प्रबीन सिंह, अभिषेक जी, आशुतोष पुरोहित जी, सुजीत सिंह, पीयूष कुमार, रणधीर सिंह, नारो सिंह, जी सी वर्मा, कारण जी, आशुतोष जी, तथा अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही l

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.