कोरोना काल में कई लोगों की जान गई है, तो कई लोगों का रोज़गार। कोरोना अबतक लगभग 3 लाख लोगों की जान ले चूका है। कोरोना के दूसरे लेहेर में लगभग 73 लाख लोग बेरोज़गार हुए हैं। सबसे अधिक अगर किसी को मार पड़ी है तो वो हैं मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोग।
कुछ लोग ऐसे भी है जिनके लिए दो वक़्त का भोजन जुटा पाना भी कठिन हो गया है। कुछ अपने सम्बन्धियों से सहायता ले रहे हैं, कुछ मित्रों से उधर लेकर काम चला रहें। ऐसे भी कुछ लोग जो सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, ट्वीट करके भी मदद मिलने के आस में रहते हैं।

रांची के मोराबादी में रहने वाले अजय कुमार उराव ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रासन की गुहार लगाईं। जैसे ही अमित रंजन की नज़र ट्वीट पर पड़ी अपने मित्रों के सहयोग से उन्होंने अजय तक 4300/- रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई।

वह अक्सर जरुरतमंदो तक रासन, भोजन, वस्त्र आदि पहुंचाते रहे हैं। उनके प्रेरणास्रोत राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हैं। उनका कहना है –
“हमसे जितना संभव होगा समाज के जरुरतमंदो के लिए हमारे द्वारा नित्य की तरह हमेसा मदद किया जाएगा, हमारा प्रयास रहता है कोई भी गरीब भूखा न सोये। हमें एक ट्वीट के द्वारा जानकारी मिली थी की अजय उरांव का पूरा परिवार पिछले तीन दिनों से भूख से परेशान है, और रासन भी समाप्त हो चुकी है जानकारी प्राप्त होने के बाद मैंने अपने मित्रो के द्वारा अजय उरांव जी को 4300/- रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई। यह केवल एक छोटा सा प्रयास है, हम आगे भी सेवा करते रहेंगे। आदरणीय दीपक प्रकाश सर से प्रेरणा लेते हुए हम लगातार सहायता कर रहे है, उनका आभार”




