Thndr News

बड़कागाँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधायक अंबा प्रसाद बनवा रही हैं कोविड अस्पताल




बड़कागाँव मेें ही होगा कोरोना का समुचित इलाज़,मौजूद होगी समस्त चिकित्सीय सुविधा : अंबा प्रसाद

बड़कागाँव :- बड़कागाँव प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अब बदली – बदली सी दिख रही है, पूरे अस्पताल का मरम्मत किया जा रहा है साथ ही रंग – रोगन जारी है. समस्त कार्य स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर हो रहा है.


कुछ दिनों पूर्व ही विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागाँव एवं केरेडारी प्रखण्ड मुख्यालय में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मति एवं रंग – रोगन का कार्य अारंभ करने की बात कही गई थी. उसी कड़ी में विधायक अंबा प्रसाद द्वारा खुद से बड़कागाँव पहुँचकर मरम्मत कार्य को अारंभ करवाया गया एवं स्थल पहुँचकर स्थिति का जायजा लेते हुए उचित निर्देश भी दिया गया ताकि शीघ्र अति शीघ्र बड़कागाँव में कोविड अस्पताल की स्थापना की जा सके.


विदित हो कि बड़कागाँव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा 100 अॉक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही अॉक्सीजन सिलेंडर ,अॉक्सीजन कंसेंट्रेट्रर, अॉक्सीमीटर समेत सभी सुविधाएँ उपलब्ध होने लगेगी.


इस दौरान विधायक अम्बा प्रसाद ने बताया कि बड़कागाँव में ही कोरोना का इलाज़ अच्छे तरीके से हो सके इसलिए समस्त सुविधाएँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद होगी. मरीजों को इलाज़ करवाने के लिए कहीं बाहर जाने की अावश्यकता नही होगी. स्थानीय लोगों का इलाज़ बड़कागाँव में ही हो सकेगा व क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.