Thndr News

पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना का टीका,अवश्य लें : अम्बा प्रसाद

नितीश मिश्र

पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना का टीका,अवश्य लें : अम्बा प्रसाद

विधायक अम्बा प्रसाद ने बड़कागाँव,केरेडारी एवं गरीकला टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण


बड़कागाँव : विधायक अम्बा प्रसाद ने शुक्रवार को बड़कागाँव,केरेडारी व गरीकला में अायोजित कोरोना टीकाकरण केंद्र पर निरीक्षण करने पहुँची. उन्होनें अधिक से अधिक लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना के दोनों टीके सुरक्षित एवं प्रभावी हैं इसलिए बेझिझक होकर अपनी सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका अवश्य लें. विधायक अम्बा प्रसाद ने टीकाकरण कार्यक्रम की पहल की प्रशंसा के दौरान कहा कि कोरोना का यह टीका झारखण्ड सरकार की ओर से मुफ़्त दिया जा रहा है इसलिए कोविड पोर्टल या अारोग्य सेतू एप्प में नामांकन कराते हुए टीकाकरण में अवश्य ही अपनी भागीदारी करें. अम्बा प्रसाद ने केंद्र में प्रतिदिन लगाए जा रहे टीकाकरण का जाऩकारी ली व लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करने को कहा. अम्बा प्रसाद ने कहा कि लोगों में टीकाकरण को लेकर काफ़ी उत्साह देखी जा रही है, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने में यही एक कारगर हथियार है.


उन्होनें टीकाकरण की व्यवस्था का निरीक्षण कर जरुरी दिशा – निर्देश भी दिए. विधायक ने कहा कि वायरस से बचाव के लिए सभी को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की निर्देश का पालन करना चाहिए.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.