राँची : अभाविप (राँची महानगर) द्वारा रिम्स परिसर में कोरोना का इलाज़ करा रहे परिजनों एवं जरुरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (राँची महानगर) की महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता अभाविप प्रदेश कार्यालय में स्वयं भोजन बनाकर जरुरतमंदों का मदद कर रहे हैं.
इस दौरान झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन,प्रदेश सह मंत्री मोनू शुक्ला,महानगर संगठन मंत्री प्रताप सिंह,राँची विभाग सह संयोजक कुमार दुर्गेश,प्रेम प्रतीक, महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी सह मंत्री रवि अग्रवाल,महानगर कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंह सह कार्यालय मंत्री नंद राज तिवारी,कबीर शर्मा,रोहित वर्मा,कृष्ण अादि शामिल थे.




