राँची : झारखंड चैंबर अॉफ कॉमर्स की ओर से चैंबर भवन में रिम्स,सदर अस्पताल और लाइफ सेवर्स के सहयोग से रक्तदान सह एंटीबॉडी टेस्ट कैंप का अायोजन किया गया.शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए जबकि 23 लोगों ने एंटीबॉडी टेस्ट भी कराया. यह जानकारी चैंबर के मेडिसीन उप समिति चेयरमैन अमित किशोर ने दी. उन्होने बताया कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में जहाँ लोगों को घर से बाहर निकलना एक चुनौती है,ऐसे समय में रक्तदान के लिए अागे अाना प्रशंसनीय है. शिविर में एकत्रित किए गए रक्त जरुरतमंदों के काम अाएगी साथ ही उन्होनें जनहित में अागे भी इस शिविर के अायोजन की बातें कही.
इस दौरान डीडीसी विशाल सागर ने उपस्थित होकर चैंबर के प्रयासों की सराहना की व स्वयं भी एंटीबॉडी जाँच कराया.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा,धीरज तनेजा,महासचिव राहुल मारु,राम बांगड,परेश गट्टानी,अमित किशोर,नवजोत अलंग,अमित शर्मा,सीए अर्जुन सिंघानिया अादि उपस्थित थे.




