Thndr News

नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट से CRPF का एक जवान घायल

गुमला : चैनपुर प्रखंड स्थित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के रोड़ेंग जंगल में 25 फरवरी को सीआरपीएफ 218 बटालियन द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें नक्सलियों द्वारा 2.30 बजे इम्प्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट किया गया। ब्लास्ट में सीआरपीफ का एक जवान धायल हो गए। साथ ही अन्य सभी जवान सुरक्षित है। मौके पर उपस्थित सीआरपीएफ बटालियन के सीईओ ने धटना क्रम की जानकारी दिया।

घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची के मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। आईईडी ब्लास्ट के बाद माओवादी धने जंगल से भाग निकले। इस घटना के बाद सिविल गांव एवं आसपास के गांव के ग्रामीण काफी डरे सहमे हुए है।

गांव के ग्रामीण अजित टोप्पो ने कहा कि गांव के जंगल में एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद सभी ग्रामीण अपने घर में चले गए। घर के अंदर जाने के बाद गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी।
सुमित्रा मुंडा ने कहा कि जोरदार धमाका के वक्त हम जंगल के दूसरी तरफ थे। घमाका सुनते ही तुरंत लकड़ी छोड़कर वापस घर आ गए। उक्त मामला शांत होने के बाद काटें हुए लकड़ी लेकर वापस घर आए।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.