रांची : शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। महासमिति के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि में शामिल होने का आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री को भगवान शिव पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा भेंट स्वरूप में दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के आमंत्रित पत्र को स्वीकार कर लिया।
पहाड़ी मंदिर के प्रतिनिधियों द्वारा शिवरात्रि में शिव बारात निकाला जाता है। जिसमें शिव बारात रांची के सड़कों से होते हुए पुन: पहाड़ी मंदिर वापस जाता है। इस वर्ष शिवरात्रि ११ मार्च को है।
मौके पर महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष बादल सिंह, सह संयोजक राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।




