राँची : राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ का रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड में जिला स्तरीय बैठक रखी गई जिसमें सभी प्रखंड के लोग उपस्थित हुए एवं सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी द्वारा सद्दाम अंसारी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ हीं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड में न्यूनतम मजदूरी भविष्य निधि एवं जीवन सुरक्षा बीमा ठेकेदार के द्वारा कराया जाय।
इस बैठक में स्थानीय ठेकेदार को भी बुलाया गया तथा 15 दिनों के अंदर सभी मज़दूरों की मज़दूरी अदायगी की बात रखी गई नहीं किये जाने पर मजदूर संघ द्वारा कार्यवाही की बात की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अवधेश सिंह उपस्थित शमशेर अंसारी जमशेद अंसारी मुस्ताक अंसारी अख्तर अंसारी खुर्शीद हाशिम दिलीप शंकर राम शत्रुघन कुमार जयकरण मंडल चंद्रभूषण राम नसीम तथा अन्य मौजूद थे।




