राँची : केंद्रीय सरना समिति अखिल भारतीय अदिवासी विकास परिषद व अदिवासी सेंगेल अभियान के साथ मिलकर केंद्र सरकार से सरना धर्मकोड लागू करने की माँग की है
पूर्व के कार्यक्रम में घोषणा के तहत सिल्ली प्रखण्ड के किता रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ी को रोका गया.
केंद्रीय सरना समिति के फूलचंद तिर्की ने कहा कि – “2021 की जनगणना नजदीक है समस्त देश में अदिवासी अपने हक के लिए लड़ रही है परंतु सरकार इसे नहीं देना चाह रही है. पूरा समाज़ इसे लेकर कभी मानव श्रृंखला कभी रेलरोड जाम कर रहा है. मोदी सरकार अदिवासी विरोधी काम कर रही है इसलिए अदिवासी इसे उखाड़ फेंकने का काम करेंगे”
वहीं सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि – “यदि भाजपा शासित केंद्र सरकार सरना कोड लागू नहीं करती है तो किसान अान्दोलन से बड़ा अान्दोलन होगा”




