Thndr News

संस्था यू.एस.एस.फाउंडेशन द्वारा फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश सलाहकार विशाल नारायण सिंह जी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

26 जनवरी देश का राष्ट्रीय पर्व है। जो हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खुशी के मौके पर देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

मुख्य अतिथि नितेंद्र नाथ जी, कमांडेंट काशी विश्वनाथ मंदिर ने ध्वज फहराया। उन्होंने देश की संप्रभुता, राष्ट्र रक्षा, देश सेवा तथा अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को बचाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सदैव हमें अपने देश का मान सम्मान बढ़ाना चाहिए। यह देश वीरों की धरती है। और इस देश को स्वतंत्र कराने में हमारे अनेक वीरों ने अपना बलिदान दिया है। और उस बलिदान को हमें व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। और राष्ट्र सर्वोपरि है, इसका सदैव ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आगे संस्था के कार्यों की जानकारी लिया।

उन्होंने कहा कि संस्था गरीब बच्चों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था द्वारा किए गए कार्य, सदैव समाज को प्रकाशित कर रहा है। संस्था गरीब बच्चे, भीख मांगने वाले बच्चे तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ा रही है।

उनको सही मार्गदर्शन दे रही है। जिससे बच्चों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि मैं सदैव संस्था के साथ खड़ा हूं।

आगे कहे कि संस्था के सदैव अच्छे कार्यों में अपना सहयोग और साथ देता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं संस्था का सहयोग कर संस्था में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सदैव आगे बढ़ाने में मदद करूंगा। संस्था ने मुख्य अतिथि का बहुत – बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.