Thndr News

चार ट्रक सरकारी पाइप की हुई चोरी, दो ट्रक भागने में रहे सफल, दो ट्रक पकड़ाए

रांची:: राजधानी रांची के एयरपोर्ट खूंटी रोड के पास से चोरों ने सरकारी पाइप की चार ट्रक चोरी की। इस घटना की जानकारी जुडको द्वारा संचालित पेयजल परियोजना के एलएनटी कंपनी के सिक्योरिटी फील्ड ऑफीसर मनी पॉल को मिली। जानकारी मिलने के बाद जब सिक्योरिटी फील्ड ऑफीसर मनी पॉल घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि चोर चार ट्रक सरकारी पाइप को चोरी कर भाग रहे हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद दो ट्रक को तुपुदाना इलाके से बरामदगी की गई। वहीं दो ट्रक खूंटी के रास्ते भागने में कामयाब रहे। पुलिस की पूछताछ करने पर ट्रक चालकों ने बताया कि माल बुकिंग और लोड करने का आदेश तनवीर ने दिया था। इस मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाना में एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और पुलिस तन्वीर आलम को खोज रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.