
राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार में चार अप्रैल की सुबह स्कूटी सवार दो अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर गोली चलाई थी। हालांकि गोली मिस फायर होने की वजह से जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक बाल बाल बच गए। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की और दो शूटरों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार शूटर का नाम जुनेद और छोटन है। पुलिस ने इनके पास से दो हथियार बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार शूटर ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई थी। गिरफ्तार शूटर ने पुलिस को बताया कि राम बड़ाईक ने गोली चलवाई थी।पैसे देकर जमीन कारोबारी पर चलाई गई है गोलीगिरफ्त में आये शूटरों ने पुलिस के सामने सनसनी खेज खुलासा की है। जुनैद और छोटन ने बताया कि बीस हज़ार रुपये देकर जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक पर गोली चलाई। जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक अपने इलाके में जमीन का कारोबार बड़े पैमाने कर रहा था और वह जमीन का कारोबार में अपना धमक बना लिया था। जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक के बढ़ते कदम को रोकने के लिए गोली चलाई गई। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस मामले में और कई लोगों के नाम सामने आए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।





Add comment