Thndr News
रांची पुलिस ने पंचायत सचिव अभ्यर्थियों पर कसा शिकंजा, दस लोगों पर नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर की दर्ज

रांची पुलिस ने पंचायत सचिव अभ्यर्थियों पर कसा शिकंजा, दस लोगों पर नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर की दर्ज

*रांची : पंचायत सचिव अभ्यर्थी और उनके सहयोगी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। कल रांची पुलिस ने पंचायत सचिव अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। आज धुर्वा थाने की पुलिस ने दस पंचायत सचिव अभ्यर्थियों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया है। वहीं डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ये सभी लोग सरकारी कामों में खलल डाल रहे थे।सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बाद भी नहीं हो रहा नियुक्तिअभ्यर्थी गुलाम हुसैन, विश्वजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पंचयात सचिव की नियुक्ति प्रक्रिया में है। सितंबर 2019 में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के हुआ उसके बाद आयोग द्वारा रिजल्ट का प्रकाशन अब तक नहीं किया गया।झारखंड पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का आरोप है कि अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन होने के बावजूद सरकार और आयोग के शिथिलता के कारण अब तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह अभ्यर्थियों द्वारा किया जा रहा है।3088 पदों पर पंचायत सचिव की बहाली होनी थीवर्ष 2017 में निकली विज्ञापन के अनुसार पूरे राज्य में 3088 पदों के लिए पंचायत सचिव की बहाली होनी थी। जिसपर करीब 4900 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था और 2019 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया। इसके बावजूद भी अभी तक नियुक्ति इन्हें नही मिली है। जिससे परेशान अभ्यर्थियों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार नियुक्ति दे नहीं विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.