Thndr News
मजदूरी कर लौट रहे मजदूर को डिबडिह में चाकू मार कर किया जख्मी, रिम्स में भर्ती

मजदूरी कर लौट रहे मजदूर को डिबडिह में चाकू मार कर किया जख्मी, रिम्स में भर्ती

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा क्षेत्र स्थित डिबडीह पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने देर रात चाकू मार कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मजदूर की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। मजदूर शहर में मजदूरी कर तुपुदाना क्षेत्र के 10 माइल स्थित अपने घर लौट रहा था। अपराधी लूटपाट में असफल हुआ तो चाकू मार दिया।

घायल का नाम प्रशांत टोप्पो है। वो मजदूरी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही डिबडीह पूल पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों में जबरन रोक लिया। बाइक छीनने की कोशिश की प्रशांत ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पेट में चाकू से दो वार किये। बचने की कोशिश में हाथ में भी चाकू लग गया। घायल अवस्था में मजदूर संघर्ष नहीं कर सका। इसके बाद अपराधियों ने मोबाइल और पैसे लूट कर भाग निकले। पीसीआर ने गम्भीर स्थिति में उसे रिम्स पहुंचाया जहां देर रात उसका ऑपरेशन किया गया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.