सिमडेगा : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हेलनपुर मोहल्ले में कल देर रात भतीजे ने नशे की धूत में अपने चाचा की हत्या कर दी। भतीजे ने टांगी से काटकर अपने चाचा की हत्या की है। मृतक का नाम संजय टेटे है और आरोपी का नाम सुमन टेटे है। परिवार वालों ने इस घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित करवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुमन टेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक संजय टेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस हत्या के पीछे की वजह को खंगाला जा रहा है पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है और सुमन टेटे नशे के धूत में था।





Add comment