Thndr News

कई पुलिसकर्मी के हत्या में शामिल रहा है रविद्र गंझू का दस्ता, लोहरदगा, लातेहार और गुमला में है सक्रिय

लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और पुलिस के बीच दस दिनों से मुठभेड़ चल रही है. 15 लाख के इनामी नक्सली रविद्र गंझू और पुलिस के बीच चल रहे मुठभेड़ में नौवे दिन पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी बालक गंझू मारा गया. रविंद्र गंझू खूंखार माओवादी नेता में एक हैं, जो झारखंड के लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों के इलाकों में बेहद सक्रिय हैं.

3 मई 2011 को लोहरदगा जिले के धारधारिया में आईईडी विस्फोट में 6 सीआरपीएफ और 5 झारखंड पुलिस के जवान शहीद हुए थे. इस घटना में इसी दस्ते के लोग शामिल थे. 22 नवम्बर 2019 को लातेहार जिले स्थित लुकैया मोड़ में घटना को अंजाम दिया, जिसमें झारखंड पुलिस के 04 जवान शहीद हो गए. रविद्र गंझू का दस्ता हाल के दिनों में खनन वाहनों की आगजनी, हत्या, आईईडी विस्फोट और स्थानीय ठेकेदारों और खनन एजेंटों से लेवी वसूली सहित कई अन्य नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया.

पुलिस प्राप्त इनपुट पर चला रही थी सर्च अभियान

पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी नेता रविंद्र गंझू, छोटू सिंह खैरवार, बलराम उरांव, मुनेश्वर गंझू सहित 30-40 कैडर सहित अन्य माओवादी नेता लोहरदगा जिले के बुलबुल गांव में जमा है. 8 फरवरी को इस ऑपरेशन में कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और लोहरदगा और लातेहार जिला पुलिस की टुकड़ी शामिल होकर अभियान शुरु किया. ऑपरेशन के दौरान दो आईईडी विस्फोट की घटनाएं हुईं, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. 485, the correlation coefficient was 0. clickmiamibeach.com उन्हें तुरंत हेलिकॉप्टर से रांची स्थित मेडिका में भर्ती कराया गया. वही पुख्ता सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण नीति के तहत जोनल कमांडर दस लाख के इनामी सुरेश सिंह मुंडा और एरिया कमांडर दो लाख के इनामी लोदरो लोहरा आत्मसमर्पण की तैयारी में है. कुछ अन्य नक्सली भी पुलिस के संपर्क में हैं.

पकड़ा गया था कारतूस सप्लायर

10 फरवरी को 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रवींद्र गंझू को कारतूस की आपूर्ति करनेवाले दो लोगों को झारखंड एटीएस ने खादगढ़ा बस स्टैड से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आऱोपी फजल आलम उर्फ फैजल और मंगल गोस्वामी उर्फ बचधरवा के पास से एक लाख रुपये नकद व दो मोबाइल पुलिस जब्त किये. फजल रवींद्र गंझू के संपर्क में रहता था. फिर यह मंगल गोस्वामी के साथ मिलकर हथियार तस्करों से कारतूस की खरीद-फरोख्त करता था.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.