सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने जिला-स्तरीय वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर अन्तर्राष्ट्रीय गाँजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर को ठेठईटांगर थाना पुलिस टीम ने 150 किलोग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा की बड़ी खेप को गांजा तस्कर कमाण्डर जीप में छुपाकर उडीशा से झारखण्ड-बिहार के रास्ते नेपाल ले जा रहे थे।
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के एनएच-143 पर बोलबा मोड़ के पास जिला-स्तरीय वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना पर यह कार्यवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि उडीशा की ओर से कमाण्डर जीप में भारी मात्रा में गाँजा झारखण्ड-बिहार के रास्ते नेपाल ले जाया जा रहा है। ठेठईटांगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जाँच के दौरान एक खाकी रंग की कमाण्डर जीप, रजिस्ट्रेशन नम्बर: CG-07ZD/9063 वहाँ पहुँची, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो वाहन के चालक एवं वाहन में बैठा एक अन्य व्यक्ति जीप को रोक कर भागने लगा। परन्तु सतर्क एवं सजग ठेठईटांगर थाना पुलिस टीम ने खदेड़कर दोनों को धर-दबोचा।
पूछ-ताछ करने पर पकड़ाये व्यक्ति ने अपना-अपना नाम क्रमश: बिहार राज्य निवासी चालक राकेश पासवान एवं दीपक सिंह बताया। गहन पूछ-ताछ करने पर बताया कि कमाण्डर जीप में गाँजा लोड है, जिसे उडीशा से झारखण्ड-बिहार के रास्ते नेपाल ले जाया जा रहा है। तलाशी के दौरान कमाण्डर जीप से 30-पैकेट प्लास्टिक रेपर में सुरक्षित रखा गाँजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन-150 किलो ग्राम पाया गया हे। बाज़ारों में इसका अनुमानित मूल्य करीब 75 लाख रूपये बताया जा रहा है।





Add comment