खूंटी : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखण्ड में साल 2019 के पुलवामा में हुए शहीद जवान को याद किया गया। आज ही के दिन पुलवामा में देश के कई जवान शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी।
धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी जिसमें हमारे पड़ोसी जिले के शहीद विजय सोरेन भी अमर हुए थे। आज प्रखंड चौक स्थित भारत माता चौक में वर्ष 2019 में शहीद हुए समस्त वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। जिसमें मुख्य रुप से ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजीव महतो, भाजयुमो जिला मंत्री विकास मिश्रा, महामंत्री दिलीप सिन्हा, कर्रा पंचायत मुखिया अजय टोप्पो, समाजसेवी देव महादेव, रवि महतो, एवं ग्राम के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए थे।





Add comment