रांची : झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। एक ट्रक ने तीन बाइक, तीन कार को कुचल दिया है। जिसमें घटनास्थल पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। इस सड़क हादसे में दर्जनों घायल हैं।
सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में अभी भी कई वाहन ट्रक में फंसे हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस सड़क हादसे की वजह से रामगढ़ में लंबा जाम लग गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।





Add comment