रांची : झारखंड पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अवधेश उर्फ चूहा है। गिरफ्तार आरोपी कई बार दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी मांग चुका है और वह दो लाख का इनामी नक्सली है। पुलिस की टीम चूहा जायसवाल को झारखंड लेकर आ रही है।
आपको बता दे कि राजधानी रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा के द्वारा कारोबारियों से रंगदारी की मांग व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से की जा रही थी। बीते 13 नवंबर 2020 को धुर्वा में टेंट कारोबारी के घर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा का प्रमुख योगदान रहा था। इस मामले में रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने पांच नक्सली को गिरफ्तार भी किया था।





Add comment