रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हेसाग बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने 14 राउंड फायरिंग कर फरार हो गया। अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे रात 1:00 बजे नासिर स्टोर दुकान और उसके घर पर देर रात गोलीबारी की है।
इस घटना से इलाके में लोग दहशत में और किसी बड़े बड़ी अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं इस घटना की सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि आखिर इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है
जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और उनकी मदद से अज्ञात अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जमीन विवाद को लेकर अर्श उर्फ वारिश के परिवार को दी जा रही थी धमकी
हेसाग के रहने वाले अर्श उर्फ वारिश के परिवार वालों को पिछले कई सालों से स्थानीय लोग जमीन विवाद को लेकर धमकी दे रहे थे। जमीन विवाद में साल 2020 में अर्श उर्फ वारिश के चाचा अलाउद्दीन अंसारी की हत्या भी की गई थी। इस मामले में पुलिस कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। वारिस ने बताया कि 1:00 बजे की रात को अज्ञात अपराधियों ने बेडरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग की और हम लोग किसी तरीके से अपनी जान बचाए हैं। बारिश ने बताया कि बेडरूम में 6 गोलियां चलाई गई जिसमें खिड़की और टेलीविजन में छेद हो गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना से परिवार वाले काफी डरे हुए हैं और कभी भी हम लोगों की हत्या की जा सकती है।





Add comment