Thndr News

गोविन्दपुर मंडल युवा मोर्चा कार्यसमिति का बैठक संपन्न हुई

खूंटी : कर्रा तोरपा विधानसभा अंतर्गत गोविन्दपुर मंडल युवा मोर्चा कार्यसमिति का बैठक जरियागढ़ पर विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांक भगत एवं विनोद राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश महतो, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक तिग्गा ने संयुक्त रूप से किया.कार्यक्रम के विषय वस्तु पर चर्चा करते हुए दीपक तिग्गा ने कहा कि आज मंडल के कार्यसमिति के बैठक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर माइक्रो डोनेशन से युवा साथियों को जोड़ने, माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी होलोग्राम प्रतिमा के स्थापना हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करने हेतु हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टकार्ड लेखनी का कार्यक्रम है.भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांक भगत एवं विनोद राय ने माइक्रो डोनेशन अभियान, आभार पत्र लेखनी, एवं हस्ताक्षर अभियान के महत्व के बारे चर्चा किया.

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के साथियों के कार्यों की जितनी सराहना किया जाए कम है, जब जब देश युवा शक्ति प्रदर्शन की आवश्यकता हुयी है भाजपा युवा मोर्चा के साथी तब तब अपना प्रदर्शन देश हित जनकल्याणकारी कार्य कर किया है. कार्य समिति बैठक आपके द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने का सबसे सरल उपाय है. माइक्रो डोनेशन एक प्रकार अवसर है कि देश का हर नागरिक राष्ट्र निर्माण के लिए सजग भाजपा को अपना योगदान कर राष्ट्र नव निर्माण में अपनी सहभागिता दे सकते है. मैं समस्त युवा साथियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका में निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में होलोग्राम प्रतिमा की स्थापना कराया.

बैठक के बाद सभी लोगों ने जरियागढ़ पोस्टऑफिस जाकर आभार पत्र पोस्ट किया कार्यक्रम का समापन किया गया.मौके पर भाजयुमो रांची महानगर के पुरुषोत्तम राय, भाजपा जिला मंत्री रामलखन सिंह, भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री श्याम सोनी,विनोद भगत, विशाल कुमार ,निखिल साहू, कुलदीप साहू, पीताम्बर गुप्ता, अनिकेत मिश्रा , संकर दास, जगरनाथ, मधुसूदन, उग्रसेन, आदि युवा मोर्चा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.