Thndr News

मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चिंता जतायी और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना जायेगा. दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित हो.


इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि हरहाल में अपराध रोकें. उन्होंने पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनसे सख्ती से निपटने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की अहम जिम्मेदारी है. अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.