रांची : झारखंड के सिमडेगा जिले में कल डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला को बचा लिया गया है। महिला के हालात को देखते हुए देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज मंत्री अर्जुन मुंडा ने देवकमल अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल-चाल जाना। साथ ही डॉक्टर से आग्रह किया है कि बेहतर इलाज किया जाए और जल्द स्वस्थ हो जाएं।
यह घटना सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में हुई थी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला का नाम है। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम फ्लोरेंस डुंगडुंग, सिलबीयुस डुंगडुंग,रवि सोरेंग,ज्योति सोरेंग एवम हेमंत टेटे शामिल हैं।
मंत्री अर्जुन मुंडा ने मौजूदा सरकार पर अपना भड़ास निकालते हुए कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सिमडेगा जिले में 1 सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है। जो बेहद निंदनीय है। मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि खूंटी जिले में भी डायन बिसाही के आरोप में पति पत्नी की हत्या कर दी गई थी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आम लोगों की जान इतनी आसान हो गई है कि लोग किसी की जान ले रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।





Add comment