रांची : जिले के बजरा के हेहल में झारखंड महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति कुमुद झा के नेतृत्व में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बस्ती के बुजुर्गों, बच्चों, जरूरतमंदों के बीच चूड़ा, गुड़, तिलकुट, लाई, पतंग, लाटाई और कम्बल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा इस तरह के आयोजनों से परस्पर भाईचारे की भावना बढ़ती है लोगों को खुशियां मिलती है समाज में एक अच्छा संदेश जाता है इसलिए ऐसे आयोजन करने वालों को साधुवाद देता हूं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सोनी मिशन ब्लू फाउंडेशन और बबलू कुमार वार्ड नंबर 34 का सहयोग रहा। लटाई और पतंग को देखकर के बच्चे प्रसन्न हो उठे। महिला मोर्चा की अध्यक्षा आरती कुजूर, महामंत्री सिमा सिंह ,भाजपा महानगर रांची के अध्यक्ष के के गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य निशी जैस्वाल, कार्यसमिति सदस्य अंजलि लकड़ा ,अमरकांत झा, नवीन झा, विनोदानंद झा इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।





Add comment