रांची : स्वामी विवेकानन्द जयंती , राष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण परमहंस आश्रम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन तथा भजन से किया गया। वार्षिक लेखन, भाषण, कविता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओंको मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरुष्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्वामी भवेस्वानंद स्वामी जी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा की पुरा भारत इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अगर उन्हे उन्नति करना है तो खुद पर तथा ईश्वर पर भरोसा करें और साथ हीं स्वामी विवेकानन्द के विचारों को हृदय से आत्मसात करें।





Add comment